Advertisements
सरायकेला : सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड के चमारू में मंगलवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना घटी है. जिसमें स्कूल जा रहे 15 बच्चे घायल हो गए हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गम्हरिया प्रखंड के चमारू पंचायत के रांगामाटिया गांव के पास एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गया।
Advertisements
Advertisement

वैन में सवार 15 बच्चे घायल हो गये। सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए आदित्यपुर रेफर कर दिया गया है।






