सरायकेला : आज दिनांक 15 अगस्त 2025 — गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही देशभक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री मनोरंजन कबी, सेवानिवृत्त ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश, द्वारा ध्वजारोहण से हुई। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष अधिवक्ता एन.बी. सिंह देव, निदेशक श्री सुब्रतो रॉय, उपाध्यक्ष श्रीमती रिंकू राय, प्रशासिका श्रीमती रीमा बनर्जी, सचिव श्रीमती शिप्रा पाल तथा प्रधानाचार्या श्रीमती किरण चोली की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का भी विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में एकता, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण के महत्व पर प्रेरणादायक विचार साझा किए। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों में चॉकलेट वितरण के साथ हुआ, जिसने स्वतंत्रता और एकता के इस पर्व को और भी मधुर बना दिया।




