जमशेदपुर : 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोपाल मैदान बिष्टुपुर में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने परेड का निरीक्षण के उपरांत झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।इस मौके पर एसएसपी पीयूष पांडेय, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, ग्रामीण एस पी ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

इस अवसर उपायुक्त ने पूर्वी सिंहभूम जिला के समस्त नागरिकों को बधाई दी। उन्होने संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के उन समस्त सेनानियों को नमन करते है जिनकी कुर्बानियों के परिणाम स्वरूप हमें आजादी मिली,जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के भी स्वतंत्रता सेनानियों एवं अन्य क्रांतिकारियों ने भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्वी सिंहभूम जिला की धरती ऐसे अनेक महान वीर सपूतों के पराक्रम से गौरवान्वित है, जिन्होंने देश की आजादी के बाद भी देश की सुरक्षा हेतु अपना बलिदान दिया है।वहीं उन्होंने स्वर्गीय शिबू सोरेन को नमन करते हुए कहा कि वे हमेशा झारखण्ड की धरती को प्यार किया और गरीबों के उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन न्योछावर कर दिया।जिला प्रशाशन वीर शहीदों की भूमि के सर्वांगीण विकास एवं प्रत्येक परिवार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कटिबद्ध है। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अनुमण्डल अस्पताल घाटशिला में मिर्गी मरीजों को चिन्हित करने के लिए कैम्प लगाया गया जिसमें एम्स दिल्ली से आये चिकित्सकों द्वारा कुल 426 मरीजों को चिन्हित करते हुए दवा वितरण की गई,वहीं राज्य में पहली बार पूर्वी सिंहभूम जिला ने RI & ANC का चक्र बनाया, जिससे लाभार्थी को समझाने में लाभ प्राप्त होती है।वही इस मौके पर वीर नारी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पुलिसिंग आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया साथ ही परेड में शामिल प्लाटून को भी सम्मानित किया गया




