Advertisements
Advertisement

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के जिला कृषि कार्यालय परिसर में झारखंड राज्य राजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा की बैठक आयोजित हुई ।सरायकेला खरसावां एवं झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा सरायकेला खरसावां का संयुक्त अधिवेशन हेतु श्री अनिल सिंह की अध्यक्षता में बैठक किया गया। बैठक में 24 फरवरी 2024 को आयोजित होने वाली अधिवेशन हेतु राजेश द्विवेदी जिला मंत्री झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की उपस्थिति में स्वागत समिति का गठन किया गया। बैठक में विभिन्न मुद्दे पर चर्चा करते हुए आगे की रणनीति तय की गई और कई मुद्दे पर चर्चा किए गए।इस अवसर पर विजय कुमार, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार महतो, सूरजमणी, मनोज कुमार, संतोष कुमार, कुलदीप घोषाल, ममता कुमारी एवं अन्य उपस्थित थे।
Advertisement




