दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने डीएमके के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा की 15 करोड रुपए की 15 बेनामी संपत्तियों को जब्त किया है।
राजा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी है। ईडी ने कहा पीएमएलए कानून के तहत राजा की बेनामी कंपनी कोवाई सेल्टर्स प्रमोट्स इंडिया की संपत्ति जब्त की गईं है। इससे पहले, कोयंबटुर में 45 एकड़ जमीन अटैच की गई थी। आरोप है कि राजा ने मंत्री रहते हुए बेनामी कंपनी को बतौर रिश्वत जमीन दी गई थी। राज्य सभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद विधायक अमानतुल्लाह खान मुश्किल में है। ईडी ने सुबह दिल्ली एनसीआर खान से जुड़े 13 स्थान पर छापेमारी की।ईडी ने यह कार्रवाई दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई है।मामला दिल्ली वक्फ बोर्ड में अवैध नियुक्तियों से जुड़ा है।

July 24, 2026 7: 21 pm
Breaking
- चांडिल डैम विस्थापितों के मुद्दों पर प्रशासक कार्यालय में बैठक, विस्थापित के मांगों का 19 सूत्री ज्ञापन विधायक ने प्रशासक को सौंपा
- चक्रधरपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लाखों की चोरी, आईफोन, लैपटॉप और महंगे स्मार्टफोन लेकर फरार हुए बदमाश
- डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
- केरेडारी में पुलिस-राहुल दुबे गिरोह के बीच हुई मुठभेड़: राहुल दुबे गैंग के 2 धराए, एक घायल.
- डिमना लेक में दो जूनियर डॉक्टरों के डूबने से मची सनसनी, गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी.
- आदित्यपुर के मेडिट्रीना हॉस्पिटल के आईसीयू में लगी आग, लाखों की क्षति, कोई हताहत नहीं, अग्निशमन विभाग की वाहन पहुंचकर आग पर पाया काबू.
- गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता : लापता युवक हत्याकांड का खुलासा, टुंडी जंगल से नर कंकाल हुआ बरामद।
- आईडीटीआर जमशेदपुर में स्पार्क मिंडा का कैंपस ड्राइव, 50 छात्र-छात्राओं का चयन।





