Advertisements
धनबाद : कोयला कारोबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह धनबाद में बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीम ने बीसीसीएल में आउटसोर्सिंग का कार्य संभालने वाली देव प्रभा कंपनी और उसके मालिक एलबी सिंह से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। तड़के सुबह की गई इस कार्रवाई में धनबाद में एलबी सिंह के आवास देव विला समेत कुल 18 जगहों पर दबिश दी गई।
Advertisement

इसके साथ ही दो अन्य कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है। जानकारी के अनुसार ईडी की यह जांच कोयले के काले कारोबार, अनियमित ठेके और धन के अवैध लेनदेन से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही है। छापेमारी कार्रवाई के दौरान ईडी ने कई दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से संबंधित कागजात को अपने कब्जे में लिया है।






