रांची : राज्य की सियासी राजनीति एवं प्रशासनिक गलियारों में भूचाल लाने वाला प्रेम प्रकाश और अमित अग्रवाल कभी भी राज्य के बाहर के जेलो मे शिफ्ट किए जा सकते हैं। सियासी गलियारों का चर्चित चेहरा और होटवार जेल में बंद प्रेम प्रकाश और अमित अग्रवाल को झारखंड से बाहर दूसरे जेल में भेजे जाने की तैयारी सूत्रों के अनुसार शुरु हो चुकी है। ईडी अधिकारियों ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिख कर अमित अग्रवाल और प्रेम प्रकाश को झारखंड से बाहर दूसरे जेल में शिफ्ट करने का आग्रह कर किया है। इसके साथ ही पीएमएलए कोर्ट में साक्ष्यों को पेश करने की तैयारी भी की जा रही है। ताकि पीएमएलए कोर्ट से इन्हे बाहर भेजने की अनुमति प्राप्त किया जा सके। होटवार जेल में मनरेगा घोटाला, अवैध खनन, टेंडर कमीशन ,जमीन घोटाला, और शराब घोटाले के करीब डेढ़ दर्जन आरोपी जेल में बंद है। ईडी 3 नवंबर को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में छापामारी किया था। जहां कई अहम सुराग मिला है ।जिसको लेकर जेल अधीक्षक ,जेलर , जेल के बाबू को भी ईडी द्वारा समन जारी किया गया।ईडी के गवाहों को धमकाने ईडी के पदाधिकारी को नुकसान पहुंचाने और साजिश के तहत ईडी के पदाधिकारी की फसाने संबंधित सुराग मिलने के बाद ईडी ने पूरे मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय को जानकारी देते हुए प्रेम प्रकाश और अमित अग्रवाल को दुसरे राज्य के जेलों में शिफ्ट करने का आग्रह किया है। जिसे सूत्रों के अनुसार कभी भी राज्य के बाहर के जेलों में शिफ्ट किया जा सकता है।

May 15, 2026 2: 06 pm
Breaking
- पत्रकारों की बोलती कलम, समाज में हमारी जिम्मेदारियां
- जमशेदपुर से वाराणसी सफर अब होगा और आरामदायक
- अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला द्वारा पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण, उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर ईंधन उपलब्ध कराने के निर्देश
- रेलवे गुमटी के तड़ित चालक और कॉपर चोरी के 2 आरोपी चोरी के माल के साथ धराया, गया जेल
- बिहार आई बैंक ट्रस्ट का नाम बदलकर जल्द “झारखंड आई बैंक” करने का निर्देश दिया राज्यपाल ने
- उत्कल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें जून में रहेंगी रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, मई में मेमू और इतवारी एक्सप्रेस का परिचालन भी रहेगा ठप
- डीजल पेट्रोल को लेकर मची अफरा तफरी पंपों पर लगी, लंबी कतारें प्रशासन से सुरक्षा की मांग
- अमलगम स्टील पावर लिमिटेड के विरुद्ध कालिंदी परिवार का फूटा गुस्सा किया गेट जाम



