जमशेदपुर : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर द्वारा जिले में पुलिस निरीक्षकों, थाना प्रभारी का स्थानांतरण किया गया है। स्थानांतरण करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को अपने जगह पर शीघ्र योगदान देने के लिए निर्देश दिया गया है। सिदगोडा थाना प्रभारी के रूप में मनोज कुमार तिवारी द्वारा नए थानेदार के रूप में योगदान दिया गया । योगदान देते ही समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा सामाजिक संगठनों द्वारा गुलदस्ता देखकर नए थाना प्रभारी का स्वागत किया गया। वहीं थाना प्रभारी ने प्रभार लेते ही कहा कि आम जनता की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र में अमन चैन बरकरार रखना और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना है। जनता के लिए मेरे थाने के दरवाजे 24 घंटा खुले रहेंगे,और सभी को न्याय मिलेगा,तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहेगी। नए थानेदार मनोज कुमार तिवारी से क्षेत्र के जनता में एक उम्मीद और आशा की किरण जगी है।




