सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस इन दिनों विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट मोड पर रहते हुए सक्रिय है। दुर्गा पूजा पर्व को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है। सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार द्वारा जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि हर हाल में विधि व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। सभी वारंटीओं को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने एवं अपराधियों पर नकेल कसने का सख्त निर्देश दिया गया है।पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार द्वारा बातचीत के दौरान बताया कि आम जनता की सुरक्षा और शांति कायम रखना ही हमारा लक्ष्य है। दुर्गा पूजा पूजा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बस्ती बढ़ा दी गई है। पूजा के दौरान सभी पंडालो एवं सभी चौक चौराहे पर पुलिस जवान और पदाधिकारी वर्दी और सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे। बाइकर्स गैंग एवं असामाजिक तत्वो तथा मनचलों पर भी हमारी टीम की निगाहें रहेगी । विधि व्यवस्था बनाए रखने में सभी आम जनता की सहभागिता जरूरी है कहीं भी गलती होता देख तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दें, सहयोग करें lउक्त बातें सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सहयोग कर एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाए।वही पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनता से अच्छे से व्यवहार करें और उनकी फरियाद सुने।वही एक सवाल के जवाब में पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने बताया कि घटित घटनाओं का उद्भेदन कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन की चौकसी और निगरानी से अपराधिक घटनाएं नहीं के बराबर रही है। आम जनता सूचना दे,सूचनाओं पर हर हाल में करवाई होगी और नाम पता गुप्त रहेंगे।अपराध और अवैध कारोबार पर हमारी पूर्ण रूप से निगाहें हैं।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम जनता की उम्मीद और भरोसे पर सदैव खरा उतरने के लिए प्रयासरत हैं और उनकी उम्मीदों और भरोसे को कायम रखेंगे ।

April 26, 2026 10: 45 pm
Breaking
- महिला थाना प्रभारी करुणा कुमारी ने की महिलाओं से अपील, सूचना दें “होगी कार्रवाई, महिलाओं की सुरक्षा हर हाल में होगी सुनिश्चित।
- यात्रियों की समस्याओं को लेकर स्टेशन में चला हस्ताक्षर अभियान
- जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी
- दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी हादसा लगी जहाज में आग पैसेंजर अस्पताल में हुए भर्ती
- आज़ाद नगर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में कई घायल, बाइक फूंकी
- 100 काम कर दो, 1 नहीं हुआ तो रिश्ता खत्म”, बदलते दौर की,यही कड़वी सच्चाई है जनाब!
- 1346 खिड़कियों वाला एमजीएम अस्पताल मे अब तक तीन मरीजों ने कूद कर दे दी अपनी जान, विभाग और सरकार अब तक है मौन।
- अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी के संयुक्त छापेमारी अभियान से क्रेशर और खनन माफियाओं में मचा हड़कंप



