Saraikela (संजीव मेहता) : नगर निगम आदित्यपुर में डिप्टी मेयर की दौड़ जारी है. कल वार्ड 30 से पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण ने, तो वार्ड 29 से पूर्व अध्यक्ष रीता श्रीवास्तव ने और अब इस लड़ाई में वार्ड 17 से बिरेंद्र सिंह यादव और अंबुज कुमार के बाद पूर्व डिप्टी मेयर अमित उर्फ बॉबी ने भी वार्ड 17 से पार्षद का पर्चा दाखिल किया है. बता दें कि इस बार नगर निगम का चुनाव गैर दलीय के साथ केवल मेयर और पार्षद के लिए हो रहा है. ऐसे में डिप्टी मेयर वही बनेंगे जो पार्षद होंगे, चूंकि उनका चुनाव भी पार्षद को ही करना है.

नामांकन के लिए जाते वक्त बॉबी सिंह ने कहा कि उनका टारगेट डिप्टी मेयर का पद है चूंकि भाजपा ने आरआईटी मंडल को प्राथमिकता देते हुए वहां से प्रभाषिनी कालूंडिया को समर्थित प्रत्याशी घोषित कर दिया है ऐसे में आदित्यपुर मंडल से डिप्टी मेयर का हक बनता है जिसके लिए वे फाइट करने मैदान में उतरे है इसलिए आज उन्होंने समर्थकों की राय पर वार्ड 17 से पार्षद प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है.




