जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत एक व्यक्ति की कार में गैस सिलेंडर विस्फोट होने से मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सुनील अग्रवाल, जो विजया हेरिटेज 6 फेस, कदमा के रहने वाले हैं। रविवार सुबह भटिया पार्क, कदमा के पास गैस सिलेंडर कार में विस्फोट हो गया। अपनी कार से गैस सिलेंडर लेकर परिचित को देनेजा रहे थे।

अचानक कार के भीतर गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भयंकर था कि पूरी कार में आग लग गई और सुनील अग्रवाल कार में ही जिंदा जल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के साथ जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद कार धू-धू कर जलने लगी। स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दमकल विभाग को सूचना दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार,कार मे गैस सिलेंडर के वजह से आग लगी है। जिसमें एक व्यक्ति की जांच की मौत हो गई है । जांच कर मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है ।




