
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी द्वारा सरायकेला अनुमंडल क्षेत्र में लगातार बालू ,आयरन ओर, पत्थर, माफियाओं के विरुद्ध किए जा रहे छापामारी अभियान करवाई और एफआईआर से माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। कुछ दिनों पहले सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायकेला में बालू लदे एक ट्रैक्टर को जप्त कर सरायकेला थाना को सौंपा गया है। मौज उरूगुटु एवं जामवनी क्षेत्र में अंचल अधिकारी राजनगर तथा थाना प्रभारी राजनगर थाना के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान 4000 सीएफटी पत्थर जप्त किए गए। वही नीमडीह थाना क्षेत्र के हुडरू में 1000 सीएफटी पत्थर जप्त किए गए। जब कि सरायकेला थाना क्षेत्र के नुवाड़ीह गांव से एक बालू लदा ट्रैक्टर जप्त कर एफआईआर की कार्रवाई कि गई है। जिला खनन पदाधिकारी द्वारा की गई इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। सरायकेला अनुमंडल क्षेत्र के अन्य जगहों पर भी कुछ दिनों पूर्व आदित्यपुर गम्हरिया कपाली के विख्यात गौरी बालू घाट, सपडा, मनीकुई घाट केरला पब्लिक स्कूल मोड गम्हरिया पहुंचकर जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने अहले सुबह-सुबह 4:00 बजे टीम के साथ छापामारी की थी । जिसे देख माफियाओं में हड़कंप मच गया, और सभी गिरते भागते देखे गए । इस अभियान में एक बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त किया गया था। जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने पूर्व में भी नदी में घुसकर नाव जप्त कर नाव को डिस्ट्रॉय कर, खत्म करते हुए कार्रवाई की थी। बालू माफियाओं के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के बालू माफियाओं में दहशत और हड़कंप मचा हुआ है।
वहीं जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने बताया कि लगातार छापामारी अभियान अवैध उत्खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे है,और यह छापामारी लगातार जारी रहेगी। जिससे सरकार के राजस्व का नुकसान न हो ,और अवैध उत्खनन पर लगाम लगाया जा सके। इसके लिए लगातार अवैध उत्खनन और माफियाओं के विरुद्ध अभियान की कार्रवाई की जा रही है। वही जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि अब चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में आ रही सूचनाओं को लेकर टारगेट कर छापामारी की कार्रवाई की जाएगी। जिससे माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।




