जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा मानगो नगर समिति की ओर से नगर अध्यक्ष फतेह चंद्र टुडू के नेतृत्व में विगत दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष 28 पर्यटकों की उग्रवादियों द्वारा हत्या के विरोध में बाबा तिलका माझी चौक डिमना में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और भारत सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द गुनहगारों और इस साजिश मे शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे, झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार के साथ खड़ी है।

मानगो नगर समिति की ओर से दिवंगत आत्माओं को शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी गई ।इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री महावीर मुर्मू जी प्रभात सिंह, मोहम्मद मुस्ताक ,कृष्णा हसदा ,बबलू अख्तर ,रानी सिंह , नीलम तिवारी ,विजय नीरलगी ,मोहम्मद शहाबुद्दीन ,रघुनाथ सोरेन ,सनातन हंसदा,रंजीत देव ,संजू कुटिया, राजू श्रीवास्तव ,विश्वनाथ महतो मोहम्मद रियाज रतन वरजो, रवि शंकर , मुकेश लोहार आदि सैकड़ो कार्यकर्ता के अनुपस्थित थे।




