जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह में संपत्ति विवाद को लेकर सौतेले भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला करने का मामला sp ऑफिस पहुंचा। घायल पति पत्नी सैफ अली खान और सानिया परवीन ने अपने सौतेले भाई सरफराज खान पर आरोप लगाया कि वे सभी धातकीडीह रजाक कॉलोनी K.K. अपार्टमेंट में रहते है।

उसका भाई अपराधी प्रवृत्ति का है और हथियार का भय दिखाकर संपत्ति हड़पना चाहता है,जिसे लेकर हमेशा मारपीट करता रहता हैं,8 दिसंबर को भी उसने जानलेवा हमला किया था किसी तरह जान बचाकर थाना पहुंचा और अपनी जान बचाई लेकिन FIR दर्ज कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक बार फिर सैफ अली पर धातकीडीह मैदान ने आयोजित टूर्नामेंट के दौरान सरफराज ने रॉड से जान लेवा हमला कर दिया और फिर घर जाकर सैफ की पत्नी सानिया पर भी हमला कर फरार हो गया।घटना के बाद सौतेला भाई सरफराज के खिलाफ एक बार फिर मामला दर्ज कराया गया है। वहीं घायल पति पत्नी ने sp कार्यालय में वरीय अधिकारियों से भेंट कर किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए सरफराज को गिरफ्तार करने की मांग की।






