जमशेदपुर : दिनांक 18/10/2025 को डुमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनतेरस की रात्रि में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खड़िदा से स्कूल का दरवाजा तोड़कर कम्प्यूटर, मोनिटर,सी०पि०यू०, यू०पी०एस०, बायोमेट्रिक डिवाइस, टैबलेट, एवं अन्य सामानों की चोरी के संबंध में डुमरिया थाना काण्ड सं0-24/25 दर्ज किया गया था, काण्ड के उदभेदन हेतु पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का का गठन किया गया,

तकनीकी शाखा के मदद से धनु सोरेन उर्फ मुखिया उम्र करीब 19 वर्ष, पिता ठकुरा सोरेन, साकिन, उपर बंकिशोल थाना- डुमरिया को हिरासत में लेकर पूछ ताछ किया गया, धनु सोरेन ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए इस कांड में अपने जीजा तीरामदास सोरेन उर्फ रामदास सोरेन उम्र करीब 29 वर्ष, पिता- स्वर्गीय सागराम सोरेन, ग्राम- काकदोडा, टोला- सोसागोड़ा, थाना- मुसाबनी, जिला पूर्वी सिंहभूम की संलिप्तता की बात को बताया, छापेमारी के क्रम में तीरामदास सोरेन उर्फ रामदास सोरेन को भी गिरफ्तार किया गया तथा दोनों अभियुक्तों के घर पर छापेमारी कर विभिन्न कांडो में चोरी गए सामानों की बरामदगी हुई। अनुसंधान के क्रम में पाया कि तीरमदास सोरेन उर्फ रामदास सोरेन जिसका ससुराल उपर बंकिशोल में है दोनों जीजा और साला मिलकर एक TVS मोटर साईकिल रजि० नं0-JH05DY 7452 (तीरमदास सोरेन का TVS मोटर साइकिल) में घूम-घूम कर मुसाबनी डुमरिया थाना क्षेत्र में रेकी करते थे और रात्रि के समय चोरी किया करते थे।




