Advertisements
धनबाद : धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक कोयला लदा कंटेनर (WB 59C 3684) में चलते समय अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देकर वाहन को पथरिया के पास मुख्य मार्ग से करीब एक किलोमीटर आगे खाली जगह पर रोक दिया। इस तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
Advertisement

कंटेनर राजगंज से साहेबगंज की ओर जा रहा था। खुदिया पुल के पास इंजन से तेज आवाज और धुआं निकलने पर चालक को शक हुआ।उसने तुरंत वाहन को अलग खड़ा कर पानी से आग पर काबू पाने की कोशिश की।स्थानीय लोगों की मदद से अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझाया। यदि चालक ने समय पर वाहन नहीं रोका होता, तो कोयले से लदा ट्रक जल सकता था और आसपास के इलाके में बड़ा हादसा हो सकता था।
Advertisement




