रांची : झारखंड के धनबाद जिला इन दोनों रंगदारी, धमकी और गोलीबारी की घटना को लेकर पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ दिनों पूर्व ही मोटर पार्ट्स के कारोबारी दीपक अग्रवाल को गोली मारी गई थी। जिसको लेकर धनबाद के व्यवसायी वर्ग पूरे जिले में धरना प्रदर्शन कर दुकान बंद किए थे। वही आज फिर एक बार अपराधियों ने दिनदहाड़े जमीन कारोबारी बिल्डर कृष्णा मंडल पर दिनदहाड़े गोली मारकर घटना को अंजाम दिया है । जिससे पूरे धनबाद मे दहशत डर और भय का माहौल बना हुआ है। 

धनबाद में अपराधियों का तांडव इन दिनो सर चढ़ कर बोल रहा है। आज की घटना धनबाद के गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के आमा घाटा की है। जहाँ जमीन व्यवसायी कृष्णा मंडल को अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी है। आनंन फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है ,जो अभी इलाजरत हैं। कृष्णा मंडल व्यवसाई और नावाटांड के रहने वाले एक बिल्डर है जो छड़ सीमेन्ट की दुकान चलाते है।जानकारी के अनुसार मोटर साइकल पर सवार नकाब पोस दो अपराधीयों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के समय कृष्णा मंडल दुकान पर बैठे हुए थे और अपराधी दुकान पर पहुंच कर गोली मार दी। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत और भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच में और अपराधियों की खोजबीन में जुटी हुई है।




