
रांची : राज्य के पुलिस महानिदेशक से जमशेदपुर जिले के सिद्धगोड़ा थाना प्रभारी की शिकायत जिले के ही सिपाही उपेंद्र सिंह द्वारा की गई थी। डीजीपी द्वारा इस पूरे मामले की जांच आईजी पंकज कंबोज को दिया। पंकज कंबोज ने पूरे मामले के जांच के बाद चोरी के घटना मे लगे आरोप को सही पाया। दर असल सिदगोड़ा थाना के रोड नंबर एक निवासी पुलिस कर्मी उपेंद्र सिंह के घर नवंबर 2022 में लाखों की चोरी हुई थी।हालांकि, पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेजा था। उपेंद्र का आरोप था कि उसके घर 12 लाख की चोरी हुई है पर पुलिस ने जब्ती में काफी कम सामान दिखाया है। इस मामले को लेकर पुलिस कर्मी उपेंद्र सिंह ने पुरे मामले की जानकारी कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा,वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार से कई बार मिलकर शिकायत की और न्याय दिलाने की गुहार लगाई। फिर मामले को लेकर उन्होंने राज्य की पुलिस विभाग के मुखिया डीजीपी अजय कुमार सिंह से मिलकर पूरे मामले की विस्तार से जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई। जिसको गंभीरता से लेते हुए डीजीपी द्वारा आईजी पंकज कंबोज को जांच का जमा दिया गया। सूत्रों के अअनुसार पंकज कंबोज आईजी द्वारा पूरे मामले को जांच कराई गई और आरोप सहित पाते हुए सिद्धगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार को निलंबित कर दिया है।




