
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों वास्को नगर में अपराधियों के जुआ लॉटरी अडे पर जमावड़ा होने से अनहोनी की घटना होने की डर से बस्ती वासी काफी परेशान हैं। बस्ती वासियों के अनुसार लगभग 17 माह से बंद फिर से जुआ लॉटरी चालू होने से बस्ती वासी डरे और सशंकित है। जिस जगह पर लॉटरी जुआ चालू हुआ है। उस जगह पर पूर्व में छापामारी कर लगभग एक साथ 76 मोटरसाइकिल जप्त की गई थी, और कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। तभी से यहां जुआ लॉटरी का खेल बंद था। परंतु दुर्गा पूजा से कुछ दिनों पहले ही यहां फिर से चालू हो गया है। जहां पर अब अपराधियों की जमावड़ा होने लगी है। जिससे बस्ती वासी अनहोनी होने की घटना से डरे हुए हैं। बस्ती वासियों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि यहां आए दिन अजनबी लोगों की देर रात तक जमावड़ा होती है। आने जाने वाली महिलाओं की परेशानी होती है, और कभी भी यहां बड़ी घटनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। फिर से चालू होने को लेकर यह जनता में चर्चा का विषय बना हुआ है । देखना अब यह है कि इसी तरह जुआ अवैध लॉटरी के धंधे फलते-फूलते रहेंगे, या इस पर वरीय पदाधिकारी कार्रवाई कर इसे बंद कराएंगे ।यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।




