
जमशेदपुर: जमशेदपुर संसदीय सीट में लोकसभा चुनाव के समापन के बाद रविवार कों सभी 1887 बूथ के 7548 पोलिंग कर्मी ईवीएम के साथ जमशेदपुर कोपरेटिव कॉलेज में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम लौट आए है। वैसे कल ही मतदान समापन के बाद अधिकतर बूथ के कर्मी लौट आए थे।लेकिन कुछ एसे क्षेत्र जहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से आज सुबह वे लोग रवाना हुए। यहां पहुंचने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जिले के डीडीसी, एसएसपी समेत तमाम राजनितिक पार्टियों के प्रतिनिधि उपस्थित में स्ट्रांग रूम सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई।वही पूरे परिसर को सीसीटीवी से लैस किया गया है।जिसके माध्यम से पूरे इलाके की निगरानी किं जाएगी।यह पूरा परिसर आज से लेकर मतगणना तक सील रहेगा।
इसके अलावे पूरा परिसर की सुरक्षा का कमान अर्ध सैनिक बलों के हाथो में रहेगा बाहरी लोगों के प्रवेश पर यहाँ रोक रहेगी। राजनितिक दल के प्रतिनिधियों कों भी सिमित स्थान तक ही प्रवेश की अनुमति होगी।




