
जमशेदपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन ने जमशेदपुर को तिलक पुस्तकालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता dr अजय कुमार ने कांग्रेस की घोषणा पत्र को पत्रकारों के समक्ष रखा।इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव भट्टाचार्य विधायक मंगल कालिंदी संसद की उम्मीदवार समीर मोहंती मौजूद थे।प्रेस वार्ता के दौरान dr अजय कुमार ने कहा कि मोदी पूंजी पतियों का खूब ख्याल रखते हैं। जबकि आम जनता को ठग रहे हैं। ऐसे 25 पूंजीपति है जिनका उन्होंने 16 लाख करोड़ से ज्यादा ऋण माफ किया अगर वही पैसा आम जनता के बीच बांटते तो प्रत्येक परिवार को एक-एक लाख रुपया मिल सकता था।यही नहीं कांग्रेस द्वारा लागू किए गए फॉरेस्ट एक्ट को कमजोर करते हुए जंगल को भी पूंजीपतियों का हाथ में दे दिया।अब संविधान को बदलना चाहते हैं ऐसा हुआ तो भारत में चुनाव नहीं होगा ना हीं कोई सांसद होगा ना कोई विधायक ना कोई मुख्यमंत्री सिर्फ उनकी ही राज होगी। वर्तमान में भाजपा के तुगलकी शासन ऐसा है, कि वह पत्रकारों को भी नहीं बख्श रहे हैं। जो उनकी बातों को नहीं मानता उन्हें जेल भेज दे रहे हैं। मौका मिलता है तो उनकी पिटाई भी करवा देते हैं। इसलिए मोदी सरकार को हटाना होगा कांग्रेस सत्ता में आते ही सबसे पहले पत्रकार सुरक्षा कानून लाएंगे जिससे वह स्वतंत्र और निर्भीक होकर अपनी बातों को रख सके।
वही प्रत्येक एक परिवार के महिला के खाते में एक लाख रुपए डाल दी जाएगी।श्रमिक कानून को और मजबूती से लागू करेंगे ताकि उनका जीवन स्तर और बेहतर हो सके और युवाओं को रोजगार की गारंटी होगी।हर डिप्लोमा और ग्रेजुएशन युवा को रोजगार मिलेगा।




