
गुवा : चाईबासा एवं जगन्नाथपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत मौलानगर निवासी मशरुर आलम उर्फ कोटे, पिता स्व0 मोहीदीन के आवास पर छापेमारी की गई ।इस दौरान प्रतिबंधित कोडिन तनरेक्स कफ सिरप (100 एमएल) का 600 पीस, कोडिन विनसिरेक्स कफ सिरप (100 एमएल) का 174 पीस, नगद दो लाख अठारह हजार दो सौ रूपये के अलावे मारूति 800 कार एवं बिना नंबर का होण्डा डियो स्कूटी बरामद की गई ।छापेमारी के दौरान ड्रग्स माफिया मशरुर आलम भागने में सफल रहा।रूप से मादक द्रव्य पदार्थ खरीदी बिक्री से संबंधित स्थानीय लोगों से गुप्त सूचना प्राप्त हो रही थी ।जिसके आलोक में 19 मई की रात को पुलिस अधीक्षक के द्वारा आईपीएस परिवीक्ष्यमान अमित आनन्द के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा मशरूर आलम उर्फ कोटे, पिता-स्व० मो० मोहीदीन के घर में विधिवत छापामारी की गयी।छापामारी में उक्त अभियुक्त अपने घर से भागे पाये गये तथा उक्त अभियुक्त के घर से उक्त सामानों को बरामद कर विधिवत जप्त सूची बनाकर जप्त किया गया है।
इस संदर्भ में जगन्नाथपुर थाना कांड सं0-38/24 दिनांक 20.05.2024 धारा-08(c)/21/22 एनडीपीएस एक्ट 1985 और 18(सी)/27(बी)(II) ड्रग कौस्मेटिक एक्ट 1940 के अंर्तगत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों में अमित आनंद, आईपीएस (परिवीक्ष्यमान) सह सहायक पुलिस अधीक्षक. प्रदीप कुमार, परिवीक्ष्यमान, पुलिस उपाधीक्षक, अमित कुमार मिश्रा, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, जगन्नाथपुर, शिव नारायण तिवारी, थाना प्रभारी, जगन्नाथपुर, पुअनि मो. इमरान, संजय कुमार सिंह दोनों जगन्नाथपुर थाना, रितेश कुमार, झींकपानी थाना, सअनि अजय कुमार सिंह एवं साथ में महिला एवं पुरूष सशस्त्र बल शामिल थे।




