
जमशेदपुर: पारडीह शिव पूजा कमिटी की ओर से 4 दिवसीय चडक पूजा कार्यक्रम हरसोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पूजा के मुख्य आकर्षण भक्तो घुरांव है। जिसमे मन्नते पूरी होने पर भक्त अपने पीठ में लोहे का छड़ चुबा कर 40 फीट ऊंचे बांस के सहारे लटककर गोल गोल घूमते है।इस दौरान भक्त मन्नते भी मांगते है।जिनकी मन्नते पूरी होने पर वे अगले वर्ष इसी तरह से लटक कर गोल गोल घूमेंगे।कमिटी द्वारा बताया गया की यहां 99 वर्षो से यह कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे है।चडक़ पर्व पर शिव पूजा की जाती है जो 4 दिनों तक अलग अलग कार्यक्रम आयोजित होती है।
प्रथम दिन शिव पूजन के बाद चना गुड़ का वितरण होता है।दूसरे दिन छऊ नृत्य रात भर आयोजित होती हैं। वहीं तीसरे दिन भोक्ता घुरांव और चौथा दिन बलि के साथ 4 दिवसीय पूजन संपन्न हो जाती है। इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न जिलों से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाते है।




