
रांची : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम के नए भवन के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा शिलान्यास किए जाने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। परंतु एंन वक्त पर रितेश भालोटिया द्वारा उस जमीन पर दावा करते हुए हाई कोर्ट से स्टे ऑर्डर लाकर प्रशासन को थमा दिया गया । जिसकी सारी तैयारियां शिलान्यास की धरी की धरी रह गई।
शिलान्यास की तैयारी की जगह से कुर्सी टेंट एवं अन्य सामान हटाए जा रहे हैं । शिलान्यास पर स्टे लगते ही प्रशासन की माथा ठनका और इसकी गाज अंचल अधिकारी गम्हरिया गिरेद्र टूटी पर पड़ी और उनका रातों-रात ट्रांसफर कोडरमा कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गम्हरिया आंचल की आसंगी राजस्व ग्राम के सातवाहनी जमालपुर में खाता नंबर 187 प्लॉट नंबर 88 93 94 और 96 गैर मजरूवा नेचर की भूमि का चयन आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय के नए भवन के लिए किया गया था। झारखंड सरकार के निबंधन भूमि सुधार और राजस्व विभाग के आवास और नगर विकास विभाग ने जमीन को स्थानांतरित भी कर दिया गया है ।आज की कार्यक्रम मुख्यमंत्री के शिलान्यास के लिए प्रस्तावित किया गया था। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आदिपुर नगर निगम की नए भवन की शिलान्यास करने वाले थे, और सारी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी। परंतु एंन वक्त पर शुक्रवार को ही जमीन पर दावा जताने वाले रितेश भालोटिया झारखंड हाई कोर्ट से स्टे ऑर्डर लाकर प्रशासन को दे दिए जाने के बाद सभी कार्यक्रम को स्थगित कर दिए गए हैं। जिससे भवन शिलान्यास होने वाले कार्यक्रम को स्थगित कर टाल दिया गया है।




