राज्य की औद्योगिक समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री करेंगे अधिकारियों संग बैठक। 

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

 

रांची : झारखंड एक औद्योगिक राज्य के रूप में विकसित और जाना जाता है। राज्य के जमशेदपुर विश्व के एशिया महादेश में औद्योगिक घराने का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। औद्योगिक प्राधिकार बोर्ड के अध्यक्ष राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन है। जिनकी अध्यक्षता में आज राज्य के सभी औद्योगिक प्राधिकार के पदाधिकारी की संग बैठक होगी। जिसमें राज्य के चारों जियाडा, रियाडा, बियाडा और एसपीयाडा के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे. वही सूत्रों के अनुसार जियाडा आदित्यपुर के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन बैठक में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और भूमि अधिग्रहण एवं आवंटन समेत कई बातों को बोर्ड बैठक में रखेंगे। वर्तमान में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की मुख्य समस्याओं में औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें, नालियां, स्ट्रीट लाइट और भूमि की समस्याएं हैं। जो विकराल रूप ले चुका है। जिसको लेकर बोर्ड की बैठक में चर्चा की जाएगी। जमशेदपुर औद्योगिक शहर के रूप में जाना जाता है ।जहां मजदूर हित और मालिकों की सभी समस्याओं सहित विकास के मुद्दे प्रखर रूप से उठते रहते हैं।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours