
रांची : झारखंड के राजधानी रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एक अभेद्य किले के रूप में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा के दृष्टि से पूरी तरह रांची को चौक चौबंद एवं चपे चपे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रांची को पुलिस छावनी में तब्दील कर अभेद्य किला बना दिया गया है। कल आदिवासी संगठनों के द्वारा ईडी के विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल भवन को घेराव किया गया था। वही आज सीएम द्वारा दिए गए पूछताछ के लिए दिन समय पर, सीएम हेमंत सोरेन से ईडी मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री से पूछताछ करने वाली है। जिसको देखते हुए सुरक्षा की दृष्टिकोण से एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के जोनल कार्यालय एवं मुख्यमंत्री आवास को पूरी तरह से अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। कई आईपीएस डीएसपी इंस्पेक्टर सहित पुलिस बल को चपे चपे पर तैनात किया गया है। वही गठबंधन के सभी विधायकों को भी 10:30 बजे सीएम हाउस पहुंचने की संभावनाएं हैं। ईडी ने मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था प्रबंध करने की मांग की थी। जिसे पुलिस ईडी को एस्कॉर्ट कर लाएगी और पहुंचाएगी सुरक्षित। वही प्रशासन की विधि व्यवस्था पर पैनी नजर बनी हुई है।




