
जमशेदपुर : 9 मार्च को जमशेदपुर के मानगो आजाद नगर थाना क्षेत्र में गोली चालन की घटना में 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । प्रेस वार्ता आयोजित कर सिटी एसपी मुकेश लुणायत ने खुलासा करते हुए बताया की घटना काम को लेकर हुए विवाद के बाद सैयद अमानुल्लाह उर्फ अमन और शाहनवाज ने मिलकर मोहम्मद शाहिद को गोली मारी थी। शाहिद, ठेखेदार अमन के अधीन इलेक्ट्रीशियन का काम करता है और शाहनवाज भी कार्य करता है तीनो आपस में दोस्त है। लेकिन घटना के दिन सवेरे शाहिद अपने एक परिचित को कार्य स्थल पर लेकर आया था ।
जिसे लेकर शाहनवाज को संदेह हुआ की वह युवक भी काम करने आया है। जिसे लेकर शाहिद और उसके बीच विवाद हो गया था । जिसके बाद शाहनवाज ने यह जानकारी अमन को दी। जिसके बाद शाम में दोनो ने मिलकर शाहिद को गोली मार दी। जिसे गंभीर हालत में एमजीएम और फिर TMH में भर्ती कराया गया। जहां वह इलाजरत है । वही पुलिस ने 48 घंटे में दोनो आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




