आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में  जुटी भाजपा ।

0 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

जमशेदपुर : आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा विजय संकल्प के साथ तैयारी में जुटी गई है। भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के चित्रकूट सभागार में सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक जीतू चरण राम, सासंद विद्युत वरण महतो एवं जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू मुख्यरूप से शामिल हुए।

Advertisements

बैठक में पार्टी के सांगठनिक कार्यों को गति देने एवं आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों समेत कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अतिथियों का स्वागत एवं विषय प्रवेश कराते हुए जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जमशेदपुर महानगर में चल सांगठनिक कार्यक्रमों और संपन्न हुए कार्यों की जानकारी दी।  संगठन की ओर से कई कार्यक्रम चल रहे हैं, जिसका मंडल अध्यक्षों से समन्वय और संवाद स्थापित कर सफल क्रियान्वयन करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या है जिनके परिश्रम से भाजपा चुनाव लड़ती है और विजयी प्राप्त करती है।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours