Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर: वैसे तो चुनाव आयोग और पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से राजनीति पार्टियों को चुनाव नियम से अवगत कराते हुए सख्त निर्देश दिया गया था कि,मतदाताओं को दिए जाने वाले रशीद पर किसी भी प्रत्याशी की तस्वीर,उसका नाम और चुनाव चिन्ह अंकित नहीं होना चाहिए।लेकिन आज के चुनाव में जमशेदपुर क्षेत्र में इसे अनदेखी और आदेश का धाजिया उड़ाते हुए मतदाताओं को तस्वीर तस्वीर वाली रशीद दिए गए हैं। इतना ही नहीं बूथ के समीप बनाए गए राजनीतिक दलों के काउंटर में भी इसे सार्वजनिक तौर पर रखकर आने वाले मतदाताओं को यह रशीद दी जा रही है।
इसे लेकर क्षेत्र में चर्चा है तो वहीं विपक्षी राजनीतिक पार्टी के लोग इसे लेकर निंदा कर रहे हैं। कहा या भी जा रहा हैं कि यह जानकारी जिला प्रशासन और चुनाव आयोग के सामने रखी जाएगी।
Advertisement




