Advertisements
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना के नए थानेदार के रूप में सोनू कुमार ने पदभार ग्रहण किया।सरायकेला खरसावां जिले के जिला कप्तान मुकेश कुमार लुनायत द्वारा जिले के कई थाने के थानेदार को स्थानांतरण करते हुए नए स्थान पर योगदान देने के निर्देश दिए गए।
Advertisement

जिसके आलोक में सभी स्थानांतरित थानेदारों द्वारा अपने नए स्थान पर योगदान दिए जा रहे हैं। वहीं चौका के नए थानेदार के रूप में सोनू कुमार ने जिम्मेवारी संभाली है। चौका थानेदार सोनू कुमार ने योगदान देते ही कहा कि आम जनता की सुरक्षा,अपराध पर अंकुश लगाना हमारी पहली प्राथमिकता है। नए थानेदार सोनू कुमार ने योगदान देते ही जनता से अपील कि है की सूचना दे, हर हाल में उनकी सूचनाओं पर कार्रवाई होगी।






