जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के विजया गार्डन में 6 नवंबर को हुई 60 लाख की चोरी की घटना के 48 घंटे बाद भी प्रबंधक के उदासीनता रवैया और पुलिस के द्वारा चोरों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने के विरोध में आक्रोशित कॉलोनी वासियों ने दो नंबर गेट बंद कर प्रदर्शन किया। कॉलोनी वासियों का आरोप है कि विजया गार्डन में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है सिर्फ सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति की जाती है, इतना तक की फ्लैट में लगे कई सीसीटीवी कैमरा खराब पड़े हुए हैं,
यही कारण है कि 6 नवंबर को मर्चेंट ज्योति सिंह के घर में दिनदहाड़े 60 लाख मूल्य के गहने और नगद की चोरी घटना घटित हुई, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने का प्रयास किया तो प्रबंधक द्वारा लगाए गए कैमरा खराब पाए गए, वैसे फ्लैट में एक परिवार द्वारा लगाए गए निजी कैमरा में दो चोरों की तस्वीर कैद हुई है, लेकिन जिस घर में चोरी हुई उस तल्ले में लगे कैमरा खराब थी। इसे लेकर जब फ्लैट वासी विजया गार्डन प्रबंधक से इसकी शिकायत की गई तो उनके द्वारा उदासीनता रवैया अपनाया गया। वही पीड़ित परिवार के द्वारा सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बावजूद पुलिस अब तक उन चोरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी।

आक्रोशित वासियों ने यह भी बताया कि 1 वर्ष पूर्व भी विजय गार्डन में लगातार छह घरों में चोरी की वारदात हुई थी बावजूद प्रबंधक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी नहीं की गई।इनका यह भी आरोप है कि प्रबंधन द्वारा कहा जाता है कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हैं तो उसका अतिरिक्त पैसा कॉलोनी वासियों से वसूला जाएगा। ऐसे में फ्लैट वासी असुरक्षित महसूस कर रहे है जिसे लेकर कॉलोनी वासियों ने दो नंबर गेट पर ताला जड़ दी और मांग की गई कि अगर अभिलंब चोरी की घटनाओं पर गंभीरता के साथ सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर नहीं किया गया तो कॉलोनी की अन्य गेट को भी अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया जाएगा। इधर सूचना पर बिरसा नगर थाना की पुलिस पहुंची और आश्वस्त किया कि प्रबंधक और कॉलोनी वासियों के साथ वार्ता कर उनकी मांगों पर जल्द पहल की जाएगी।




