Advertisements
सरायकेला : कोल्हान मानवाधिकार संगठन सात नवंबर की शाम से लेकर आठ नवंबर की सुबह तक खरकई टीओपी छठ घाट पर छठ व्रतियों के लिए सहायता सेवा शिविर लगाएगा. शिविर में छठ व्रतियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा की भी व्यवस्था होगी. इस अवसर पर डॉ हीरा लाल अपनी सेवा देंगे. यह जानकारी संगठन के अध्यक्ष जेपी सिंह ने दी. उनके साथ प्रवक्ता अनिल कुमार, आदि शामिल थे।
Advertisements
Advertisement

प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि संगठन पिछले 15 वर्षों से हर वर्ष छठ पर्व के मौके पर छठ व्रतियों के लिए शिविर लगाती रही है. इस वर्ष संगठन आदर्श आचार संहिता को लेकर फल और पूजन सामग्री नहीं बांटेगी।





