Advertisements
जमशेदपुर : एक बार फिर शहर में लगाई गई नो एंट्री,इस बार चैतीछठ को लेकर दो दिनों तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई है. जिला प्रशासन के दिशा निर्देश पर ट्रैफिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
Advertisements
Advertisement

जिसमें यह निर्गत किया गया है कि 24 मार्च को दोपहर 3:00 बजे से 25 मार्च के रात्रि 11:00 बजे तक बसों को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहनों के आने-जाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी. ताकि नदी घाटों मे जाने वाले व्रतधारी और श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से पूजा सम्पन्न कर सके.






