Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : ब्रह्मर्षि समाज सरायकेला खरसावां के द्वारा 8 फरवरी को ही वनभोज का आयोजन किये जाने को को देखते हुए ब्रह्मर्षि विकास मंच ने जिसने पूर्व में ही 8 फरवरी को पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित करने की घोषणा की थी, ने अपना पारिवारिक मिलन समारोह समाज हित में स्थगित कर दी है. इस बात की जानकारी मंच के पदाधिकारी राजीव मोहन सिंह ने दी.

Advertisement
उन्होंने बताया कि मंच ने 12 जनवरी को इस बात का निर्णय लिया था, अब नए कार्यक्रम के अनुसार 22 फरवरी को जय प्रकाश उद्यान में पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित करेगा. यह निर्णय आज मंच ने बैठक कर ली है.
Advertisement




