नौकरी का फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर यूपी से तीन युवकों से ठगी कर रहे
बर्नपुर पश्चिम बंगाल के पार्थो सहाना को कर्मियों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बीसीसीएल की कुसुडा एरिया मे नौकरी का फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर युवकों से रुपए ठग लिया गया। आसनसोल का रहने वाला एक और ठग श्रवण साव भाग गया। दो आरोपी आए दिन इलाहाबाद के युवकों से नौकरी लगवाने के नाम पर रुपए ठगता था। दो आरोपी इलाहाबाद यूपी से आए तीन युवकों से एरिया कैंटीन के पास एक रजिस्टर में हस्ताक्षर करा रहे थे। तभी एरिया के शंभू शंकर सिंह की नजर दोनों आरोपियों पर पड़ी। पूछताछ शुरू होने पर नौकरी पाने वाले युवक भाग गए lपिछले माह भी पुरुलिया गैंग ने एक युवक को कुसुंडा एरिया में नौकरी का फर्जी जॉइनिंग लेटर दिया था। फर्जी लेटर पैड भेज कर इलाहाबाद के शुभम वर्मा, दीपक कुमार व राधेश विमल वर्मा को 22 से 29 सितंबर के बीच कुसुंडा एरिया में ज्वाइन करने को कहा था। जॉइनिंग लेटर में पीबी एरिया के बसेरिया मे ग्रुप सी व डी के लिए तीन मांह ट्रेनिंग करनी थी। बर्नपुर पश्चिम बंगाल का रहने वाला पार्थो सहाना युवकों से रजिस्टर पर हस्ताक्षर करवाता था।रजिस्टर में करीब 85 युवकों की फोटो, नाम, पता अंकित है। हर युवक से 75 हजार रुपए की वसूली करता था। सभी युवक इस गिरोह के शिकार हुए हैं। अभी पार्थो दुआडीह पुलिस के गिरफ्त में आ चुका है। उसके बैग से जॉइनिंग लेटर, लिफाफा पैड, रजिस्टर, मुहर आदि मिले हैं। इस तरह के गिरोह में शामिल लोग प्रतिभाहीन व्यक्तियों को नौकरी दिलवाने में कामयाब हो जाते हैं। और हाई एजुकेशन वाले युवक बेरोजगार रह जाते हैं।

June 21, 2026 5: 25 pm
Breaking
- सागवान के पेड़ को लेकर हुआ रिश्तों में खून-खराबा, टांगी के हमले से एक की हालत गंभीर।
- बाबा के संघर्षों की विरासत ही मेरी ताकत, जनता का भरोसा सबसे बड़ी पूंजी : हेमंत सोरेन
- रफ्तार बनी काल: टाटा-कांड्रा रोड पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौके पर हुई मौत।
- कोल्हान डीआईजी के कितने दावेदार, क्यों हो रही है चर्चा? क्या कोल्हान डीआईजी बदलने वाले हैं।
- NH-33 पर पलटी शराब लदी वैन, 4.62 लाख की खेप बर्बाद; बोतलें समेटने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़।
- झारखंड में मानसून सक्रिय, 16 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट।
- जमाई षष्ठी पर सजी परंपरा की थाली, रिश्तों के सम्मान और संस्कारों का अनूठा संगम।
- नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत खिलाड़ियों ने निकाली पैदल रैली





