Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थानांतर्गत संडे मार्केट से बाजार करने आयी एक महिला की स्कूटी चोरी हो गई। बिरसानगर जोन नम्बर 2b की रहने वाली महिला रागनी देवी के अनुसार वह शाम में बाजार करने आई थी उसने अपनी स्कूटी माया कॉम्प्लेक्स सामने खड़ी कर बाजार करने चली गई,
Advertisement

आधा घंटे बाद वापस आई तो उसका स्कूटी चोरी हो गई,आस पास के लोगों से जानना चाह तो बताया गया कि एक युवक स्कूटी स्टार्ट कर चला गया,बता दे कि संडे मार्केट में हमेशा भीड़-भाड़ रहती है ऐसे में सबके सामने से स्कूटी चोरी हो जाना कई सवाल खड़ी करती है। फिलहाल रागनी ने थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस आस पास लगी सीसीटीवी के माध्यम से चोरों कों पकड़ने के प्रयास में जुट गई है।






