जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में बीती रात एक घर में चोरों ने नगद सहित 60 हजार मूल्य के सामानों की चोरी कर ली। घटना जोन नंबर तीन,ब्लॉक D ,पहाड़ी ऊपर की रहने वाली नीलम गुप्ता घर में गठित हुई नीलम ने बताया कि वह और परिवार के अन्य सदस्य चौका बर्तन कर भरण पोषण करती है।सभी घर में सोए हुए थे, रात लगभग 1:00 बजे के बाद उसकी नींद खुली तो देखा कि पलंग के सामने रखा हुआ टीवी गायब था और दरवाजा खुली भी थी, इसके बाद उसने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया और घर के अन्य कमरों में जाकर देखा तो पाया की दो गैस सिलेंडर, तीन मोबाइल ,एक म्यूजिक सिस्टम होम थिएटर और 20,000 नगद चोरी कर ली गई थी।

इसके बाद परिवार के सदस्यों ने रात में ही आसपास में जाकर खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सवेरे इसकी सूचना बिरसानगर थाना को दी जहां घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। वही नीलम ने आशंका जताया है की घर के पीछे जंगल में कुछ सामाजिक तत्व नशे का सेवन करते हैं उनके द्वारा ही घर में नशीला स्प्रे कर घटना को अंजाम दिया है। इस चोरी में उन्हें नगद सहित लगभग 60000 का नुकसान हुआ है। इधर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।




