रोहतास: रोहतास जिले के दावत नगर पंचायत कोआथ अंतर्गत बिलिंग गुणवत्ता एवं बकायेदार उपभोक्ताओं एवं चोरी अभियान के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर बिजली विभाग के टीम द्वारा लगातार हमारे अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान जाँच के क्रम में घरेलु परिसर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर से पहले तार में कटिंग कर एक अतिरिक्त तार अवैध रूप से जोड़कर विद्युत ऊर्जा की चोरी करने को लेकर कोआथ डीलिया रोड निवासी रंजना कुमारी पर 9227 रुपये एवं योगिनी के धनवातो देवी पर 5144 रुपये राजस्व की क्षति लगायी गई है।

दोनों उपभोक्ताओं के द्वारा मीटर बाईपास करने के कारण वास्तविक पठन अवरुद्ध हो रहा था एवं विभाग के राजस्व की क्षति हो रही थी। कनीय विद्युत अभियंता दावथ अर्जुन कुमार के द्वारा बताया गया की बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के परिसर का सघन जांच की जा रही है। जांच में स्मार्ट प्रीपेड मीटर या नॉर्मल मीटर की सील टूटी हुई, टेम्परिंग या बाईपास पाए जाने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराया जा रहा है। सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राज कुमार के द्वारा बताया गया की जिनके स्मार्ट प्रीपेड मीटर का लाइन बकाया रहने के कारण स्वतः कटा हुआ है वह अपना बकाया राशि जमा करने के पश्चात ही विद्युत ऊर्जा का उपभोग करें। जो उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर या नॉर्मल मीटर बाईपास कर विद्युत ऊर्जा की चोरी कर रहे हैं वह दुरुस्त कर लें तथा जो व्यक्ति बिजली का कनेक्शन नहीं लिए हैं वह कनेक्शन ले लें अन्यथा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बिक्रमगंज अंतर्गत माह फरवरी में 59 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमे कुल जुर्माना की राशि 11.53 लाख है।




