जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में छेड़खानी को लेकर हत्या करने के लिए जुटे चार अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती देर रात 12:30 बजे गुप्त सूचना मिली की मुर्दा मैदान में कुछ युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार के साथ जुटे हुए हैं।
जिसके बाद पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी की गई, जहां से चार युवकों को हिरासत में लिया गया, जिनकी तलाशी लेने पर मोनी मोहंती के पास से एक देशी पिस्तौल और दो जिंदा गोली बरामद की गई। पूछताछ में उसने बताया कि शिवम मिश्रा नामक युवक उसकी भगिनी के साथ छेड़खानी की थी जिससे बदला लेने के लिए वह 21 दिसंबर को उसके घर भी गया था।

लेकिन नहीं मिलने पर उसने उसके परिवार को सदस्यों को धमकी देकर चला आया, इस के तहत बीती रात भी वह अपने साथियों के साथ शिवम की हत्या करने का फिराक में था इसी बीच पुलिस ने घटना घटित होने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया सिटी एसपी ने यह भी बताया कि मोनी पर 11 अपराधिक मामला दर्ज है जिसमें 2024 नवंबर को टोनी हत्याकांड में वह मुख्य शूटर के भूमिका मे था। पुलिस चारों गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।






