जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बस्ती बचाओ संघर्ष समिति द्वारा आंदोलन के तहत कंपनी गेट को जाम करने की घोषणा को स्थगित कर दिया गया। यह आंदोलन समिति के सदस्य राम बाबू तिवारी ने बीते दिन जानकारी देते हुए बताया गया था कि बर्मामाइंस क्षेत्र में सड़क की बदहाली, टाटा स्टील द्वारा वातावरण को प्रदूषित करने,सड़क जाम की स्थिति, और कंपनी के बड़े वाहनों से होने वाले सड़क दुर्घटना से क्षेत्र वासी त्रस्त है।

जिसे लेकर बर्मामाइंस कंपनी गेट को जाम किया जाएगा, समिति के इस घोषणा से प्रशाशन हरकत में आई और उपायुक्त ने हस्तक्षेप करते हुए समाधान करने का आश्वासन दी जिसके आलोक में समिति ने गेट जाम को स्थगित कर कर दिया और दुर्गा पूजा मैदान में सभा आयोजित कर घोषणा की है कि 10 दिनों में सकारात्मक पहल नहीं हुई तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।




