Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह मुखी बस्ती में मुखी समाज का चुनाव कराया गया। चुनाव प्रक्रिया को लेकर पर्यवेक्षक हरि मुखी ने जानकारी दी की , प्रत्येक तीन वर्षों में मुखी समाज का चुनाव कराया जाता है। जो जमशेदपुर के विभिन्न मुखी बस्ती में समय अनुसार आयोजित होती है। इसी कड़ी में इस वर्ष बारीडीह मुखी बस्ती में चुनाव कराया जा रहा है।
Advertisement

जहां मुखिया और महामंत्री पद के लिए दो-दो प्रत्याशी मैदान में है। जिनका समाज के लगभग 400 मतदाता बैलेट स्लिप से भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे आयोजित की गई है,जिसके बाद मतगणना होगी। जिसका परिणाम देर शाम को घोषित कर दी जाएगी।
Advertisement




