जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा में चोरी छिनतई के बाद अब गाय चोरों का आतंक सर चढ़ कर बोल रहा है,स्तिथि ऐसी है कि डेढ़ महीने में लगभग 50 गायें चोरी हो चुकी है,और यह सिलसिला अब भी लगातार जारी है। यह घटना बारीडीह बस्ती क्षेत्र की है, जहां के लगभग एक दर्जन परिवार के साथ यह चोरी की घटना घटित हुई है। इन पीड़ित परिवारों का कहना है कि सभी चोरी दिन में ही एक से तीन बजे के बीच घटित हुई है,ये परिवार दूध बिक्री का व्यवसाय कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।

किसी-किसी परिवार के डेढ़ महीने में 4 गायों की चोरी हो गई है।एक बुजुर्ग असहाय महिला कांति देवी की भरण पोषण दो गायों के माध्यम से ही होती थी बीते दिन दोनों गायें चोरी हो गयी वे काफी दुखी है। इसी तरह डॉ. अनामिका के चार गायों की चोरी हो गई,वे इस बात से काफी दुखी है कि उनमें से दो गाभिन थी उसे भी चोर ले गए,इसी तरह अन्य लोग भी चोरी से काफी दुखी है,जिससे इन्हें लगभग 10 का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी चोरी गायो के चरने जाने के दौरान बजरंग चौक और आस पास से हुई है। इन पीड़ितों ने बस्ती के ही कुछ युवकों पर ही चोरी की आशंका जताई है और यह भी संभावना जताया गया है कि बेहोश कर कार से ले जाया जा रहा है ताकि कोई देख ना सके। पीड़ित परिवारों का कहना है कि थाने में शिकायत और पुलिस की गश्ती होने के बावजूद चोरी थम नहीं रही है,अब वे लोग खुद ही टोली बना कर चोरों पर नजर बनाए हुए है। इधर थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी ने कहा कि मानवीय सूचना और सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है जल्द ही इन चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा




