Advertisements
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल जिला बार एसोसिएशन के सचिव सह जिला के गवर्नमेंट प्लीडर देवाशीष ज्योतिषी के नेतृत्व में सरायकेला-खरसावां जिले के नये उपायुक्त श्री नीतीश कुमार सिंह से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
Advertisement

जिला बार एसोसिएशन सरायकेला के सभी अधिवक्ताओं की ओर से शुभकामनायें ब्यक्त करते हुए बधाई दिया। जिले में विकास के साथ आम लोगों क़ो त्वरित न्याय मिलने पर संछिप्त चर्चा हुई.
प्रतिनिधिमंडल में सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के सचिव श्री देवाशीष ज्योतिषी, पूर्व उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, पूर्व संयुक्त सचिव भीम सिंह कुदादा शामिल थे.
Advertisement




