सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिलावासियों में युवा आई.ए.एस. नीतीश कुमार सिंह के आने से उम्मीद की किरण जगी है। लोगों का मानना है कि युवा आई.ए.एस. श्री सिंह अपने पूर्व के तेवर की भांति अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखने के लिए भ्रष्टाचारियों, दलालों व कालाबाजारियों से लोगों को मुक्ति दिलायेंगे। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने जिला में योगदान देते ही कई विभागों का औचक निरीक्षण किया और काम मे लापरवाही बरतने वालों अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिदायत दिया । जिससे भ्रष्टाचारियों, दलालों एवं ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। जनता उपायुक्त के ऐसे प्रयास की सराहना करती दिख रही है। लोगों का मानना है कि इनके प्रयास से जिले में विकास की गति तेज होगी और भ्रष्टाचारियों का मनोबल गिरेगा। अब देखना यह है कि
श्री सिंह आने वाले दिनों में जनता के विश्वास पर कितने खरे उतरते हैं।
2016 बैच के युवा आई.ए.एस. नीतीश कुमार सिंह ने the राष्ट्रीय न्यूज़ को एक विशेष भेंट में बताया कि वे जिलावासियों की उम्मीदें कायम रखने का पूरा प्रयास करेंगे। श्री सिंह का मानना है कि जनसहयोग से ही विकास संभव है। पेश है श्री सिंह से बात चीत के कुछ अंश ।
आप लॉ एण्ड आर्डर एवं विकास में प्रथम प्राथमिकता किसे देंगे?
लॉ एण्ड आर्डर एवं विकास एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों एक दूसरे के बिना असंभव हैं, परंतु लॉ एण्ड आर्डर अच्छा रहने पर ही विकास होगा अतः हमारे लिए इन दोनों में ला एण्ड आर्डर प्रथम प्राथमिकता होगी।
जिले में पदस्थापित कई कर्मचारी व अधिकारी जिला मुख्यालय से बाहर निवास करते हैं इस पर आप क्या कदम उठायेंगे? मैने ऐसे लोगों को जिला मुख्यालय में ही रहने का आदेश दे दिया है।




