Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : जमशेदपुर के बारीडीह बाजार में बीती रात एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने भारी तबाही मचाई है. तेज रफ्तार वाहन एक दुकानों में जा घुसा. जिससे कई दुकानें पूरी तरह टूट गईं और बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया है.
Advertisement

सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तो वहां का मंजर देख दंग रह गए. कीमती सामान सड़कों पर बिखरा पड़ा था. घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि दोषी वाहन का पता लगाया जा सके.
Advertisement




