जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बाजार में नशेड़ी के द्वारा उत्पाद मचाने और दुकानदारों के साथ मारपीट करने के बाद वहां अफरातफरी मच गई ,जिसके बाद दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने सिदगोड़ा थाना पुलिस पहुंची और उत्पात कर रहे हैं गिरी नामक युवक को गिरफ्तार कर थाना ले आई।

वहीं बाजार के दुकानदार भी थाना पहुंचे और लिखित शिकायत करते हुए उसे अभिलंब जेल भेजने की मांग की। दुकानदारों का आरोप है कि वह युवक अक्सर अपने अन्य साथियों के साथ नशा का सेवन कर दुकानदारों के साथ मारपीट करता हैं और दुकान के गल्ले में रखें रुपए भी ले लेता है, विरोध करने पर हथियार लेकर हमला कर देता है। इसे लेकर दुकानदारों ने थाना प्रभारी से मांग की है कि बाजार में ड्रगस, शराब के सेवन पर रोक लगाई जाय अन्यथा दुकानदार पूरा बाजार बंद कर विरोध में उतर जाएंगे।




