जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बाजार में चोरों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हुए एक चोर को दुकानदारों ने धड़ दबोचा, जबकि तीन अन्य भागने में सफल हो गए। बताया जा रहा है कि अशोक स्टोर नामक राशन दुकान में एक बाइक और एक स्कूटी पर सवार चार युवक नशे के हालात में आए और कुछ सामान देने को कहा दुकानदार ने सामान भी दे दिया, उसके बाद उनके द्वारा और भी सामान देने को कहा गया।

जैसी ही दुकानदार समान निकालने लगे, इसी बीच उनमें से एक ने गल्ले से 5000 रुपए और दिया गया सामान लेकर भागने लगा, इसी बीच स्कूटी पे सवार दो युवक भागने के दौरान अनियंत्रित होकर स्कूटी सहित दूसरे दुकान में ठोकर मारकर गिर गए, जिसके बाद पीछा कर रहे दुकानदारों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी, इसी बीच मौका पाकर एक चोर वहां से भागने में सफल रहा है, जबकि बिरसानगर नंबर 6 के रहने वाला रमेश पकड़ा गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाना ले गई, पकडे गए चोर ने बताया कि उसके साथ मनीष सेन शामिल था। जिसने दुकान का सामान उठाकर उसकी गाड़ी में रखा था। फिलहाल पुलिस पकड़े गए चोर को थाना ले गई और उससे पूछताछ करते हुए अन्य फरार चोरों को भी पकड़ने के प्रयास में जुट गई है।




