Advertisements

Advertisement
रांची : झारखंड के लगभग सभी जिले नशे के कारोबार से ग्रस्त हो चुके हैं। एक तरफ जहां प्रशासन नशेड़ियों पर अवैध ब्राउन शूगार माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए हर हथकंडा अपनाते हुए कार्रवाई कर रही है। वही ब्राउन शुगर माफिया डाल डाल और पात पात का खेल खेल रहे हैं। गुप्त सूचना पर हजारीबाग जिले के सदर थाने को बड़ी कामयाबी ,ब्राउन शुगर माफियाओं के विरुद्ध हासिल हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना की पुलिस ने एक महिला सहित नशे के पांच कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 25.3 ग्राम ब्राउन शुगर, चार मोबाइल, एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन और नगद 40,160 रुपए बरामद किया है। जांच और पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है
Advertisement




