जमशेदपुर : 15 सितंबर को सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बाराद्वारी में एक महिला से चेन छिनतई के मामले में पुलिस ने मानगों से तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।घटना को लेकर सिटी एसपी ने बताया कि थाने में लिखित शिकायत के आधार पर एक टीम गठित की गई और अनुसंधान के क्रम में यह जानकारी मिली के मानगों के रहने वाले दो अभियुक्त इस घटना में शामिल है।

जिसके बाद छापामारी कर शाहबाज देख उर्फ साबू और साजिद शेख उर्फ अमान बिल्ला को गिरफ्तार किया गया, जिनके द्वारा स्वीकार किया गया कि वे लोग ही बुलेट मोटरसाइकिल में सवार होकर महिला से छिनतई की थी और उस चेन को मानगों के एक सोनार दुकान में बिक्री कर दी थी जिसके बाद पुलिस ने उस सोनार दुकानदार वसीम अकरम उर्फ चंदू को भी चोरी का सामान खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्त का पूर्व में भी अपराधी का इतिहास रहा है।




