रांची : बांका विधानसभा क्षेत्र से मंगलवार को जवाहर कुमार झा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। अपने आवासीय कार्यालय ‘सूर्योदय’ से हजारों समर्थकों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के विशाल जनसैलाब के साथ भव्य रैली निकाली गई। प्रणाम बांका – जवाहर झा” और “बांका है तैयार, जवाहर इस बार” के नारों से पूरा बांका गूंज उठा।
रैली के दौरान लोगों में भारी उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। 20 हज़ार से अधिक लोगों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि बांका में बदलाव की बयार चल चुकी है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने एकजुट होकर श्री झा के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नामांकन दाखिल करने के बाद जवाहर कुमार झा ने कहा बांका की जनता ने जिस स्नेह और विश्वास के साथ मेरा साथ दिया है, वह इस बात का प्रमाण है कि अब बांका बदलाव के लिए तैयार है।

इस पवित्र धरती के हर वर्ग, हर गाँव और हर नागरिक की आवाज़ बनकर काम करूंगा — शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, महिला सशक्तिकरण और पारदर्शी शासन मेरा संकल्प है। उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव व्यक्तिगत सत्ता का नहीं, बल्कि जनसेवा और स्वाभिमान का संग्राम है। बांका को आत्मनिर्भर, शिक्षित और सशक्त बनाने का यह अभियान जनता के सहयोग से अवश्य सफल होगा। नामांकन के इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव और उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने ढोल-नगाड़ों, बैनरों और फूल-मालाओं से अपने नेता का स्वागत किया। अंत में जवाहर कुमार झा ने क्षेत्रवासियों से अपील की आगामी विधानसभा चुनाव में मुझे अपना आशीर्वाद और समर्थन दें।






